MP Education Portal:- भारत देश के सभी नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। जिसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कार्यक्रम की शुरुआत करने के साथ साथ सभी असक्षम छात्रों हेतु शिक्षा को जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता एवं शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु विभिन्न्न पोर्टल को जारी कर रही है। इस तरह ही हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नए पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम MP Education Portal 2023 है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के छात्रों को शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। तो यदि आप राज्य के पात्र लाभार्थी है। तो इस लेख को अंत तक पढ़कर एमपी एजुकेशन पोर्टल 2023 से जुड़ी जानकारी ज़रूर प्राप्त करें।
Table of Contents
MP Education Portal 2023
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा एमपी एजुकेशन पोर्टल 2023 की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश के छात्रों को शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी एक ही प्लेटफार्म से उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे की हम सभी जानते है की यह समय इंटरनैट का है। और इस समय ज्यादातर लोग ऑफलाइन जानकारी नहीं प्राप्त करते बल्कि सभी पूरी दुनिया की खबरे ऑनलाइन ही प्राप्त कर लेते है। क्योंकि इंटरनेट हमारे विषय से जुड़े अनेक विकल्प सामने लाने के साथ साथ हमारे समय की भी करता है।

इस सुविधा को देखते ही राज्य सरकार ने पोर्टल की शुरुआत की है। ताकि मध्यप्रदेश के सभी छात्र और स्कूल प्रबंधक आसानी से अपनी शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें। राज्य सरकार द्वारा पोर्टल के रूप में विभिन्न विकल्पों के साथ उठाए गए इस कदम से शिक्षा के सिस्टिम को काफी मज़बूत बनाया गया है। इसके साथ ही MP Education Portal 2023 के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा को भी बढ़ावा मिल सकेगा।
Key Highlights of MP Education Portal 2023
पोर्टल का नाम | एमपी एजुकेशन पोर्टल |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग | शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश |
उद्देश्य | राज्य के छात्रों एवं स्कूल प्रबंधक को शिक्षा से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन एक प्लेटफॉर्म के तहत प्रदान करना |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के छात्र एवं स्कूल प्रबंधक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://www.educationportal.mp.gov.in/ |
एमपी एजुकेशन पोर्टल का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Education Portal 2023 को जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को शिक्षा से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराकर आसानी प्रदान करना है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के छात्रों के साथ साथ प्रबंधक भी सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है। आपको बता दें की राज्य सरकार ने एमपी पोर्टल के साथ शिक्षा पोर्टल एवं आरटीई पोर्टल को भी जोड़ा है। ताकि यह पोर्टल शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक एक केंद्र बिंदु की तरह कार्य कर सकें। मध्यप्रदेश के सभी इच्छुक छात्र एमपी एजुकेशन पोर्टल 2023 के माध्यम से शिक्षा से जुड़े विभिन्न ऑप्शन और स्कूल प्रबंधन अपने स्कूल से जुड़ी गतिविधियों को भी सही से मैनेज कर सकते है।
PM Rojgar Mela Apply Online – Direct Link 10 लाख नौकरियां Registration
MP Education Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- राज्य सरकार द्वारा एमपी एजुकेशन पोर्टल 2023 की शुरुआत हाल ही में की गई है।
- इस पोर्टल के माध्यम से सभी छात्रों को शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।
- माध्यम प्रदेश सरकार पोर्टल के माध्यम से छात्रों को विभिन्न सुविधाएं जैसे- स्टूडेंट ट्रैकिंग, विद्यार्थी डेशबोर्ड, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन आदि की जांनकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
- इसके साथ ही अब राज्य के छात्रों के माता पिता को बार बार स्कूल जानते की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सभी अभिभावक ग्रेड असाइनमेंट एवं गृह कार्य को चेक घर बैठे कर सकते है।
- राज्य सरकार द्वारा पोर्टल के रूप में उठाए गए इस कदम से ऑनलाइन शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा और साथ ही शिक्षा विभाग कार्यशैली में भी पारदर्शिता आएगी।
- MP Education Portal 2023 के माध्यम से सभी छात्रों एवं स्कूल पप्रबंधकों के समय की भी काफी बचत होगी।
- इस पोर्टल का लाभ स्कूल प्रबंधकों को भी दिया जाएगा। जिसके तहत वह स्कूल से जुड़ी गतिविधियों को बहुत आसानी से मैनेज कर सकेंगे।
एमपी एजुकेशन पोर्टल के तहत मिलने वाली सुविधाएं
- प्रबंधन प्रणाली
- एम शिक्षा मित्र
- शाला दर्पण पोर्टल
- अतिथि शिक्षक पोर्टल
- समेकित छात्रवृत्ति योजना
- हमारा घर हमारा विद्यालय
- शाला प्रभारी प्रबंधन प्रणाली
- एमपी स्टेट आरटीई पोर्टल
- परिवेदना निवारण प्रबंधन प्रणाली
- सीएम राइज, डिजिटल टीचर ट्रेनिंग
- हाजरी मोबाइल ऐप आधारित प्रणाली
- शैक्षिक गतिविधि प्रगति प्रतिभा पर्व प्रबंधन प्रणाली
MP Education Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया क्या है?
- सर्वप्रथम आपको मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “लॉगिन करें” का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई जानकारियों जैसे- यूज़र नाम, पासवर्ड को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- अब आपको कैप्चा कोड कर्ज कर लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप बहुत आसानी से एमपी एजुकेशन पोर्टल 2023 पर लॉगिन कर सकते है।
मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल पर स्कूल की सूची कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Services के सेक्शन में “Search School ” का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको अपने ज़िले एवं स्कूल का चयन कर स्कूल की सूचि देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जब आप क्लिक कर देंगे तो आपकी स्क्रीन पर स्कूल की लिस्ट खुल जाएगी। अब एक नए पेज के साथ आपके सामने School Name, Employee’s Details, School Details से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
- आपको किसी भी स्कूल की जानकारी प्राप्त करने हेतु View School Details के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- उसके बाद आप गूगल मैप की मदद से अपने स्कूल की लोकेशन देख सकते है। अब आप पेज की मदद से स्कूल की लोकेशन, स्कूल का नाम, ब्लॉक का नाम, Disecode आदि जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक पोर्टल के तहत स्कूल की लिस्ट देख सकते है।
MP Education Portal के तहत विभिन्न सेवाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें?
- सर्वप्रथम आपको मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको विकल्प दिखाई देंगे। आप जिस सुविधा का लाभ लेना चाहते है। उस पर क्लिक कर दे।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट कर देना होगा
- इस तरह आप बहुत आसानी से मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल 2023 के माध्यम से कोई भी सेवा एवं जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।