राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023: Sampark Portal ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि सभी नागरिकों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जा सकें। इस प्रकार हाल ही में राज्य सरकार द्वारा Rajasthan Sampark Portal 2023 को जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोगो की शिकायत का निवारण किया जाएगा। तो यदि आप राज्य के नागरिक है। तो आप इस पोर्टल से जुड़ी जानकारी ज़रूर प्राप्त करनी चाहिए। इस लेख के तहत हम आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया आदि देने वाले है। हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Rajasthan Sampark Portal 2023

राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों की समस्या का समाधान किया जाएगा। जैसे कि हम देखते हैं नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए अपनी शिकायत लिखवाने के लिए सरकारी कार्यालय एवं जन सेवा केंद्र में जाते हैं। परंतु इनके चक्कर काटते रहते हैं। उनके समाधान नहीं मिल पाता है। जिस कारण उनका समय एवं धन दोनों काफी ज्यादा बर्बाद होते हैं। इन सभी चीजों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पोर्टल को जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी शिकायत घर बैठे कर सकते है और 30 दिनों के अंदर अपनी समस्या का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा शुरू किए गए Rajasthan Sampark Portal के माध्यम से नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023

Key Highlights of Rajasthan Sampark Portal 2023

लेख का नामराजस्थान संपर्क पोर्टल
वर्ष2023
किसने शुरू कीराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को समस्या का समाधान करना।
लाभार्थीराजस्थान राज्य के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick here

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 का उद्देश्य

यह तो हम सभी जानते है की राज्य के निवासियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे और कई मुद्दों से जूझना पड़ता था। इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने Rajasthan Sampark Portal की स्थापना की है। राजस्थान के नागरिक अपनी कठिनाइयों के संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए इस मध्य प्रदेश ऑनलाइन समाधान पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इस राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन विकल्प का उपयोग करके राजस्थान के सभी नागरिकों की शिकायतों का तुरंत और समय पर समाधान किया जाना चाहिए। इससे लोगों का समय बचेगा और उन्हें यात्रा करने से बचाया जा सकेगा।

Rajasthan Sampark Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 को शुरू किया गया है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों की समस्या का समाधान किया जाएगा। 
  • अब राज्य के नागरिकों को अपनी शिकायत सरकारी कार्यालय या जनसेवा केंद्र में जाकर नहीं करनी पड़ेगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत कर निवारण प्राप्त कर सकते हैं। 
  • आपको बता दें कि राज्य सरकार पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत का निवारण केवल 30 दिनों के अंदर अंदर  किया जाएगा। 
  • राज्य के नागरिक को उचित सेवा सुनिश्चित करने की दीक्षा के रूप में, “राजस्थान संपर्क” नामक एक परियोजना को आईटी और संचार विभाग के माध्यम से लागू किया गया है।
  • आपको बता दें की राजस्थान सरकार पारदर्शिता और कम से कम शिकायतों को सुनिश्चित करके नागरिक सेवा वितरण में उत्कृष्टता लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
  • Rajasthan Sampark Portal 2023 के माध्यम से नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

राजस्थान संपर्क पोर्टल के लिए कैसे आवेदन करें?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • आपको वेबसाइट के होमपेज पर “शिकायत दर्ज करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने दिशानिर्देश रखे जाएंगे, जिनका आपको ध्यानपूर्वक अध्ययन करना होगा।
  • उसके बाद आपको “Register Grievance” के बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। 
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे कि आपका मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम, ईमेल पता, जिला और ब्लॉक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।

Rajasthan Sampark Portal आवेदन की स्थिति कैसे देखे ?

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • आपको वेबसाइट के होमपेज पर “शिकायत की स्थिति देखे” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • जिसमे आपको मांगी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करके आपको  View के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक राजस्थान संपर्क पोर्टल आवेदन की स्तिथि को देख सकते है।

Feedback/Suggestion देने की प्रक्रिया

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • आपको वेबसाइट के होमपेज पर फीडबैक का विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको Feedback & Suggestion के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अगले पेज पर आपको मांगी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करके आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

Suggestion Status चेक करने की प्रक्रिया

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • आपको वेबसाइट के होमपेज पर फीडबैक का विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको सजेशन स्टेटस  के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अगले पेज पर आपको मांगी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करके आपको व्यू के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक सजेशन स्टेटस स्क्रीन पर देख सकते है।

शिकायत का पुन स्मरण करने की प्रक्रिया

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • आपको वेबसाइट के होमपेज पर शिकायत का पुन स्मरण का विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी सामने एक नया पेज के साथ जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • आपको वेबसाइट के होमपेज पर गेट ऐप का विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और सेंड ऐप लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। जिसमें ऐप की लिंक होगी।
  •  इस लिंक पर क्लिक करके राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Contact Us

Department of Administrative Reforms

Department of Information Technology and Communications

  • Government Secretariat,
  • Jaipur- 302005 (Raj), India
  • E-mail: rajsampark@rajasthan.gov.in
  • G K Sharma (Additional Director & GM (RISL)),
  • IInd Floor, Library Building,
  • Phone : Rajasthan Sampark – (0141)2922271, 2922272 ; Tour – 2922293

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *